RJD के नेता ने महिला डांसर के साथ की अश्लील हरकत, विडियो हुआ वायरल

लालू प्रसाद यादव की पार्टी एक बार फिर से विवादों में है। बदनामी का कारण इस बार पार्टी का ही एक नेता बना है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता का वीडियो सामने आया है। वह इसमें महिला बार डांसर पर नोट लुटा रहे थे। साथ ही अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। डांस में मग्न होकर वे बेशर्मी हदें के सभी हदें पार कर बैठे, जिसके बाद उन्होंने डांसर को गोद में उठा लिया था। घटना के दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर न केवल नोटों की बौछार करने वाले नेता की आलोचना कर रहे हैं। बल्कि वे राजद पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि राजद पहले से ही संकट का दौर से जूझ रही है। पार्टी प्रमुख लालू चारा घोटाले के कई मामले में दोषी करार हुए थे। वह झारखंड में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद थे, जहां अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। फिलहाल वह रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।


Comments